बोकारो, मार्च 3 -- सोमवार को बीएसएल एलएच स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल में होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यकम की शुरूआत कक्षा 3 बी के आयुष कुमार ने अंग्रेजी भाषण से किया। इसके बाद कक्षा 3 ए की आराध्या कुमारी ने हिंदी भाषण प्रस्तुत किये। कक्षा 3 के छात्रों ने होली के रंग में गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित अभिभावक व दर्शकों ने खूब सराहा। कक्षा चौथी, पांचवीं, षष्ठी के छात्रों ने होली बिरज मे गीत गाया। कक्षा यूकेजी के छात्रों ने रंगों का त्योहार है प्यारा कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राम लखन यादव ने सभी शिक्षकों को अबीर व गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर स्कूल के उपप्राचार्य सुमनकान्त ठाकुर, संजीव, बनानी मल्लिक, कौशर फातिमा, तन्नुश्री, अफसाना परवीन, पुनम ठाकुर, अवन्तिका आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्...