बोकारो, मई 10 -- एआरएस पब्लिक विद्यालय में शनिवार को मातृ दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर माताओं को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य, गीत व अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शिक्षिकाओं ने भी वात्सल्य गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। माताओं के बीच रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान सभागार तालियों और उल्लास से गूंज उठा। विद्यालय के निदेशक राम लखन यादव ने माताओं को बधाई देते हुए कहा कि मां का त्याग, समर्पण और स्नेह अतुलनीय है। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : उन्होंने अभिभावकों से बच्...