एआरएस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन
बोकारो, सितम्बर 15 -- एआरएस पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रयोगात्मक शिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गया। कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के करीब 60 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व विद्यार्थियों में रचनात्मकता तथा महत्वपूर्ण सोच को बढ़ावा देना था। विशेषज्ञ प्राचार्य बोकारो इस्पात विद्यालय शिवशंकर यादव ने शिक्षकों को प्रयोगात्मक शिक्षण की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। उन्होंने लर्निंग बाय डूइंग, प्रोजेक्ट वर्क, कला, एकीकृत शिक्षा, खेल व खेल के माध्यम से शिक्षा तथा फील्ड गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन विधियों से विद्यार्थियों की समझ को अधिक गहरा बनाया जा सकता है। विद्यालय प्राचार्य विश्वजीत पाल ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर विकास के लिए शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.