एआरएस पब्लिक स्कूल में तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान
बोकारो, जून 19 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एआरएस पब्लिक स्कूल में तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के अंतर्गत प्रभातफेरी, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और जागरूकता का परिचय देते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- तम्बाकू विरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.