बोकारो, अक्टूबर 2 -- एआरएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वजीत पाल ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और देश के लिए उनके योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराया। विद्यालय के निदेशक ने भी बच्चों को गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती के पूर्व संध्या पर स्वच्छता एवं सांस्कृतिक...