बोकारो, जून 22 -- एआरएस पब्लिक स्कूल में फादर्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने पिता के प्रति प्रेम,सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में गीत, कविता, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने पिता के त्याग, समर्पण और मार्गदर्शन को याद करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। विद्यालय निदेशक रामलखन यादव ने कहा पिता परिवार की मजबूत नींव होते हैं और बच्चों के जीवन में पिता का योगदान अमूल्य है। प्राचार्य विश्वजीत पाल ने कहा पिता परिवार की शक्ति प्रेरणा और सुरक्षा के आधार होते हैं। यह भी पढ़ें- फादर्स डे पर म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन उन्होंने बच्चों को अपने माता - प...