बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को बोकारो में एआरएस पब्लिक विद्यालय का स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रमिता यादव, निदेशक राम लखन यादव एवं प्राचार्य विश्वजीत पात्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, पारंपरिक घुमर नृत्य तथा छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। निदेशक राम लखन यादव ने कहा कि विद्यालय ने 27 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थी यहां से शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में कार्यरत हैं। अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.