गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रोडवेज परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश कुमार राय को उच्च प्रबंधन द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें गोरखपुर डिपो में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। अनुबंधित बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश सहित सहकर्मियों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा प्रबंधन के इस निर्णय की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...