धनबाद, जनवरी 9 -- सिंदरीख् प्रतिनिधि। डायरेक्टर जेनरल ऑफ माइंस सेफ्टी के 125 वें स्थापना दिवस पर बीआईटी सिंदरी के दूसरे वर्ष के माइनिंग अभियंत्रण के छात्र रजनीश कुमार सिंह को उज्जवल शाह, महानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार ने खनन स्वास्थ्य और सुरक्षा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। रजनीश ने एक अग्रणी आईटी आधारित स्मार्ट हेलमेट विकसित किया है, जो एक मजबूत एआई मॉडल और रियल टाईम सेंसर के साथ इंटीग्रेटेड है। इसे खदान श्रमिकों की थकान को गंभीर स्तर तक पहुंचने से पहले मॉनिटर करने के लिए डिजाइन किया गया है। निदेशक डॉ. पंकज राय ने कहा है कि ऐसा इनोवेशन कॉलेज के शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है, जो भारत के खनन क्षेत्र के आधुनिकीकरण में छात्र नेतृत्व वाली प्रोद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.