लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग विषय पर शनिवार को वाल्मी भवन लखनऊ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीक शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जलसंसाधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में एआई आधारित प्रणाली के उपयोग से नहरों के संचालन, जल वितरण की रीयल-टाइम निगरानी, बाढ़ की पूर्व चेतावनी प्रणाली, जल संसाधनों के वैज्ञानिक आकलन तथा प्रभावी प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने कहा कि एआई के उपयोग से विभागीय कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.