कटिहार, मार्च 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टीकापट्टी स्थित महात्मा गांधी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेमिनार का समापन बुधवार को विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट प्राचार्य डॉ. एहतेशाम अनवर एवं कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. संजय कुमार ने किया। मौके पर विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि एआई आधुनिक युग की महत्वपूर्ण तकनीक है, लेकिन इस पर अत्यधिक निर्भरता उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा अशिक्षा है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी समान ध्यान देना आवश्यक है। डायट प्राचार्य डॉ. एहतेशाम अनवर ने कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.