एआई से लैस होगासीसीटीएनएस का दूसरा संस्करण
नई दिल्ली, मार्च 31 -- अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली (सीसीटीएनएस) के निर्माणाधीन दूसरे संस्करण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक संसदीय समिति को यह जानकारी दी। सीसीटीएनएस देशभर के 17 हजार पुलिस थानों को एक एकीकृज मंच से जोड़ता है। गृह मंत्रालय ने समिति को बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने निर्माणाधीन सीसीटीएनएस 2.0 के लिए एआई का उपयोग होगा। इसमें एंटिटी रेजोल्यूशन और आपराधिक प्रोफाइलिंग शामिल है, जहां सिस्टम अलग-अलग मामलों की साझा कड़ी को एक समान संदिग्ध से जोड़ सकता है और राज्यों के भीतर एवं बाहर विभिन्न पुलिस थानों में मौजूद प्राथमिकी संबंधी डेटा के आधार पर किसी व्यक्ति की समग्र आपराधिक प्रोफाइल तैयार कर सकता है। मंत्रालय की ओर से समिति को दी गई जानकारी में कहा गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.