एआई से लगेगा डेंगू का सटीक अनुमान
लखनऊ, जून 22 -- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने डेंगू से निपटने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग मॉडल विकसित किया है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. युसुफ़ अख़्तर और सांख्यिकी विभाग के डॉ. सुभाष कुमार यादव के इस साझा शोध को अंतरराष्ट्रीय पत्रिका डिस्कवर पब्लिक हेल्थ में जगह मिली है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी है। देश के हर राज्य का मौसम और माहौल अलग-अलग होता है। वैज्ञानिकों ने पूरे देश पर एक नियम थोपने के बजाय हर राज्य के लिए अलग और सटीक पूर्वानुमान मॉडल तैयार किया है। यह भी पढ़ें- गणितज्ञ प्रो. (डॉ.) बिमल कुमार मिश्रा को फिर एक नया पेटेंट इसके लिए 2017 से 2024 तक के आंकड़ों का गहराई से अध्ययन किया है। शोध में सामने आया है कि केरल में डेंगू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.