शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एआई की उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर एकदिवसीय कार्यशाला हुई। विषय 'एआई एंड फ्यूचर जॉब्स: रिप्लेसमेंट या रिइंवेंशन' रहा। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि एआई शिक्षा में नई संभावनाएं खोल रही है। इसके जिम्मेदार उपयोग से शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा सकता है। जीएनओआईटी जिम्स के विशेषज्ञ अनुराग सक्सेना ने एआई के अनुप्रयोग और रोजगार के बदलते स्वरूप की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई से सभी नौकरियां खत्म होने की आशंका सही नहीं है। तकनीक नए कौशल और रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। संचालन डॉ. रईस अहमद ने किया। छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...