नई दिल्ली, जुलाई 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से रोजगार के अवसर कम नहीं होंगे, बल्कि रोजगार का स्वरूप बदल जाएगा। एआई हमारे जीवन में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में अब हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना है। उक्त बातें केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने इंडियाज एआई थ्रू हर लेंस पुस्तक के विमोचन के दौरान कहीं। वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मेघवाल ने कहा कि यह पुस्तक राष्ट्रहित में है। पुस्तक की लेखिका व सिविल सेवक निमिषा झा ने कहा कि महिलाओं के जीवन में एआई अलग-अलग तरह से प्रभाव छोड़ रहा है। यह पुस्तक उन्हीं संदर्भों को रेखांकित करती है। भारत एआई का सुपर पावर बनेगा। एआई ...