एआई से मर्डर प्लानिंग, इंजीनियरिंग छात्र ने गर्लफ्रेंड के भाई को बेरहमी से मार डाला; कपड़ों से पकड़ा गया
एक संवाददाता, जून 19 -- बिहार के सीवान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने वारदात के आधे घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। उसने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल कर मर्डर की पूरी प्लानिंग की थी। हालांकि, अपने कपड़ों की वजह से वह तुरंत पकड़ा गया। आरोपी ने इस हत्याकांड में अपने छोटे नाबालिग भाई को भी साथ रखा। यह वारदात जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र स्थित लकड़ी गांव में गुरुवार को हुई। मृतक का नाम कमरे आलम (40 साल) था। पुलिस ने हत्या के आरोप में शाहनवाज आलम को गिरफ्तार किया है। वह इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है और गर्मी की छुट्टियों में गांव आया था। शाहनवाज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसका कमरे आलम की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात कमरे को पता चल गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.