एआई से बनी कथित आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
औरैया, अगस्त 3 -- सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित आपत्तिजनक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से निर्मित तस्वीरें वायरल करने के आरोप में बेला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सिरयावा निवासी राम खिलावन पुत्र स्वर्गीय जयराम के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मीडिया संयोजक (बिधूना) शीलू श्रीवास्तव ने थाना बेला में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की कथित आपत्तिजनक एआई से तैयार तस्वीरें प्रसारित की हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने आरोपी राम खिलावन को हिरासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.