एआई से बनाई गई तेंदुए की तस्वीर से न हों भ्रमित
संतकबीरनगर, जुलाई 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसा-चमनजोत जंगल में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर वन विभाग का सघन अभियान लगातार जारी है। इसी बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ सड़क पार करता दिखाई दे रहा था। वायरल सामग्री के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया। इस संबंध में जब बेलहर कला के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) अजय तिवारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो वास्तविक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि यह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से तैयार की गई फर्जी सामग्री है, जिसका सुरसा-चमनजोत जंगल में चल रहे अभियान से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.