मैनपुरी, अगस्त 29 -- तकनीक का इस्तेमाल जब सुरक्षा के बजाय किसी बेटी की अस्मत और सम्मान पर वार करने के लिए होने लगे, तो न्याय की गुहार लगाने से पहले बेटियों का आत्मरक्षा में उठना वक्त की मांग बन जाता है। बेवर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में अपने बेहतर भविष्य के सपने बुनने जाने वाली दो सगी बहनों को एआई के जरिए ब्लैकमैल करने वाले दो मनचलों को शनिवार को अपनी ही नापाक सोच का अंजाम भुगतना पड़ा। फिरोजाबाद और मैनपुरी के दो युवकों ने बहन का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उस पर एआई जनरेटेड अश्लील फोटो अपलोड कर बालिकाओं को लगातार ब्लैकमैल करना शुरू कर दिया था। रोज-रोज की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से टूट जाने के बजाय इन साहसी बेटियों ने खामोश रहना कबूल नहीं किया। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शनिवार को दोनों आरोपियों को मिलने के बहाने भोगांव बस स्टैंड चौरा...