प्रयागराज, जुलाई 20 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से सोमवार को भूगोल व्याख्यानमाला के तहत 'द प्लानर रीइमैजिन्ड इन द एज ऑफ एआई अर्बनिज्म' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। सऊदी अरब के जेद्दा स्थित किंग अब्दुलअजीज विश्वविद्यालय के शहरी एवं क्षेत्रीय नियोजन विभाग के प्रो. आलोक तिवारी ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी ने की। प्रो. तिवारी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव से शहरों की योजना, प्रबंधन और प्रशासन में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। शहरी परिवहन, आधारभूत संरचना और सतत विकास के क्षेत्र में एआई की उपयोगिता तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने वैश्विक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने तथा समकालीन शहरी चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचार करने को प...