पटना, फरवरी 20 -- दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026 में बिहार पवेलियन निवेशकों के आकर्षण का केंद्र है। बिहार ने राज्य की एआई आधारित नीति, स्टार्टअप इकोसिस्टम और निवेश अवसरों ने निवेशकों को आकर्षित किया है। देश विदेश से आये निवेशकों ने बिहार के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट मॉडल और टेक सेक्टर में रुचि दिखाई है। शुक्रवार को बिहार पवेलियन में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार अब पारंपरिक विकास मॉडल से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी आधारित विकास की दिशा में अग्रसर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से जल प्रबंधन, कृषि उत्पादकता और शहरी सेवाओं को अधिक प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.