आगरा, फरवरी 13 -- डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 90.4 'आगरा की आवाज' द्वारा विश्व रेडियो दिवस पर सेमिनार आयोजित किया गया। शुक्रवार को 'नई सोच का रेडियो : एआई, आरजे और डिजिटल भविष्य' विषय पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता ई. तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रेडियो को प्रभावी बना रहा है और आरजे की प्रतिभा निखारेगा। आरजे पंचायती राज ने श्रोताओं से भावनात्मक जुड़ाव को रेडियो की ताकत बताया। प्रो. अर्चना सिंह ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाएं गिनाईं। फार्मेसी छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.