एआई से फोटो बनाकर युवती को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इटावा औरैया, मई 17 -- जसवंतनगर। युवती को फोन कर परेशान करने, एआई तकनीक से फर्जी फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और फोटो हटाने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि विजय तोमर उर्फ गोलू निवासी बड़ी कोयर बबूल का पूरा थाना पोरसा मुरैना अपने भाई की ससुराल में गांव आता-जाता था। इसी दौरान उसने किसी तरह युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और फोन कर परेशान करने लगा। आरोप है कि युवक ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर युवती की फोटो किसी अन्य लड़के के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब परिवार ने फोटो हटाने की बात कही तो आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांग की। साथ ही रुपये न देने पर और अधिक फोटो वायरल करने तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.