गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर क्षेत्र में एक युवती को अनजान व्यक्ति द्वारा फोन कर परेशान करने, एआई की मदद से उसकी फोटो को आपत्तिजनक बनाकर ब्लैकमेल करने और तेजाब डालकर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जून की रात उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे मिलने की बात कही। युवती ने मिलने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से फोटो डाउनलोड कर ली और एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उन्हें आपत्तिजनक रूप में एडिट कर दिया। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाया इसके बाद आरोपी ने एडिट की गई तस्वीरें उसे भेजीं और मिलने के लिए दबाव ...