बरेली, अप्रैल 5 -- तलाक के बाद भी युवक अपनी पूर्व पत्नी का पीछा नहीं छोड़ रहा है। उसने युवती को रास्ते में घेरकर धमकाया और फिर एआई से वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीलीभीत में बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि अब वह बारादरी क्षेत्र में रह रही है। उसकी शादी बिथरी के एक गांव के युवक से हुई थी और सितंबर 2025 को उनका तलाक हो चुका है। मगर अब भी पूर्व पति उन्हें रास्ते में रोककर छेड़छाड़ और मारपीट करता है। विरोध करने पर 29 मार्च को आरोपी कई लड़कों को लेकर पहुंचा और उठा ले जाने की धमकी दी। इसके अगले दिन तमंचा लेकर फिर से कई लड़कों के साथ पहुंचा और संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। अब वह उनके एआई से वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। इस पर उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.