नैनीताल, अगस्त 17 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में फंड रेजिंग और इन्वेस्टर पिच तैयार करने में एआई के उपयोग को लेकर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेल, डायरेक्टोरेट ऑफ विजिटिंग प्रोफेसर और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में 84 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमेश चंद्र बेलवाल और माइक्रोसॉफ्ट हैदराबाद की कंसल्टेंट कल्याणी तिवारी ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में जानकारी दी। डॉ. बेलवाल ने मशीन लर्निंग के उपयोग और स्टार्टअप में एआई की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एआई की मदद से बाजार की मांग का आकलन, ऋण चूककर्ताओं की भविष्यवाणी और फंड रेजिंग के लिए प्रभावी मॉडल तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही एआई से मिले बाजार संबंधी आंकड़ों की स्वतंत्र जांच ...