नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार किए गए ऐसे फैसले, जो हकीकत में किसी अदालत ने पारित ही नहीं किए हैं, मिसाल के तौर पर हवाला देने के बढ़ते चलन को गंभीर खतरा बताया। शीर्ष अदालत ने कहा है कि यह खतरा सिर्फ भारत में हीं नहीं, पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है।जस्टिस राजेश बिंदल और विजय बिश्नोई की पीठ ने एआई से तैयार फर्जी फैसलों का हवाला देने के चलने से बढ़ते खतरे का जिक्र करते हुए अदालतों, जजों सहित सभी पक्षों को सावधान रहने के लिए कहा है। पीठ ने यह टिप्पणी, बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ एक निजी कंपनी के निदेशक की ओर से दाखिल विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की है। याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा की गई उन टिप्पणियों को ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.