एआई से तस्वीर बनाकर बदनाम करने का आरोप
फरीदाबाद, मई 3 -- पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले जब वह नाबालिग थी, तब एक युवक स्कूल बस और ट्यूशन तक उसका पीछा करता था। आरोप है कि युवक और उसके साथी ने परिवार को धमकाकर युवती पर बातचीत का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, आरोपी लगातार फोन कर जान से मारने, बदनाम करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहा। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके परिवार के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया खातों को हैक कर निजी जानकारी हासिल की। आरोपी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.