कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। पत्रकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से डरे नहीं बल्कि उसे चुनौती समझ सामना करें। पत्रकारिता के छात्रों को अपने साथ हमेशा पेन और डायरी रखनी चाहिए। साथ ही, अधिक से अधिक पढ़ना चाहिए। यह बातें माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जगदीश उपासने ने दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में कही। वहीं, विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि पत्रकारों को सामाजिक सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अखबार के पहले पेज पर अपराध की खबर को न छाप कर सकारात्मक खबर छापनी चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक भावना उत्पन्न होती है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से हिन्दी पत्रकारिता के गौरवमयी 200 वर्ष पूर्ण होने के अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.