कानपुर, मई 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के छात्रों के एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से जुड़े आइडिया अब स्टार्टअप बनकर ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेंगे। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने दक्षिण कोरिया की ग्लोबल कंपनी यूडी इंपैक्ट के साथ समझौता किया है। विवि के सेंटर फॉर एकेडमिक में आयोजित कार्यक्रम में एमओयू पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और ग्लोबल यूडी इंपैक्ट सेल के डायरेक्टर तेहयुंग ली ने हस्ताक्षर किया।विवि में एआई से जुड़े स्टार्टअप और आइडिया को बढ़ावा देने के साथ उन्हें ग्लोबल मंच प्रदान करने के लिए विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने यह पहल की है। प्रो. पाठक ने बताया कि इस समझौते के तहत छात्रों के एआई से जुड़े आइडिया को कोरिया की कंपनी सपोर्ट करेगी। वह, वैश्विक मंच पर स्टार्टअप को ...