उरई, मार्च 1 -- उरई। डीवी कॉलेज में नेशनल साइंस क्लब, बीएड विभाग के तत्वावधान में वनस्पति विज्ञान विभाग में गोष्ठी हुई। इसमें विज्ञान वरदान या अभिशाप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर एआई से होने वाले फायदे और नुकसान के लिए जागरूक किया। साइंस डे पर साइंस क्लब द्वारा विज्ञान वरदान या अभिशाप कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संदर्भ में गोष्ठी में साइंस विभाग और बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी का शुभारंभ कर प्रोफेसर डॉ नीति कुशवाहा ने साइंस से एआई का परिचय कराते हुए जानकारी दी। वहीं आईक्यूएसी संयोजिका डॉ अलका रानी पुरवार ने बताया कि अगर कोई गिर जाए तो हम हंस देते हैं और यदि मोबाइल फोन गिर जाए तो जान निकल जाती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि एआई सभी संस्थानों के आने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.