एआई से छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
बलिया, सितम्बर 22 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक पिता ने 17 वर्षीय अपनी बेटी की तस्वीर के साथ एआई के जरिए छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने बेटी के नाम से सोशल साइट पर बनाई गई फर्जी आईडी का स्क्रीन शॉट और उसके नाबालिग होने का प्रमाण पत्र भी पुलिस को देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक बांसडीह कस्बा का रहने वाला है। वह पहले बेटी के साथ ही एक स्कूल में पढ़ता था। युवक की गंदी हरकतों के चलते स्कूल से भी उसे निकाल दिया गया था। इसी के बाद से वह रंजिश मान रहा है। पिता का आरोप है कि युवक ने पहले बेटी के सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशाट लेकर उससे मिलता-जुलता फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाया। साथ ही एआई तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर बेटी के स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.