एआई से करेंगे परिषदीय स्कूलों की कमियों का विश्लेषण
प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज संजोग मिश्र प्रदेश के सवा लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान मिली कमियों का विश्लेषण कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की सहायता से करने पर विचार चल रहा है। स्कूलों के निरीक्षण के बाद अधिकारी प्रेरणा पोर्टल पर जो सूचनाएं अपलोड करते हैं उनका एआई से विश्लेषण करने के बाद सुधारात्मक उपाय अपनाने पर जोर है ताकि एक जैसी समस्याओं का त्वरित और अधिक तार्किक समाधान हो सके। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 20 अप्रैल को आयोजित समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध निरीक्षण आख्याओं के विश्लेषण में एआई का उपयोग किया जा सकता है।
जिम्मेदार स्कूल स्टाफ के विरुद्ध कार्यवाही जिम्मेदार स्कूल स्टाफ के विरुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.