नई दिल्ली, मार्च 13 -- भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से राजस्थान पुलिस के 36 प्रशिक्षु जवानों को अनुशासनहीनता के आरोप में बीच में ही वापस भेज दिया गया। इन पर आरोप है कि उन्होंने एआई तकनीक से बदली हुई तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इनमें प्रशिक्षण केंद्र में खराब और बासी खाना परोसे जाने का दावा किया गया था। मामले की जानकारी देते हुए राजा बाबू सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि कुछ प्रशिक्षु जवानों ने टिघरा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के खिलाफ एआई से तैयार की गई तस्वीरें बनाकर गलत प्रचार किया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता माना गया, जिसके बाद 36 प्रशिक्षु जवानों को ट्रेनिंग बीच में ही रोककर वापस भेज दिया गया। ये सभी जवान नौ महीने के कॉन्स्टेबल प्रशिक्षण के लिए यहां आए थे। अधिकारी के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.