नई दिल्ली, फरवरी 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत 1.4 अरब जनता की बदौलत कृत्रिम मेधा (एआई) से आ रहे बदलाव के क्षेत्र में अग्रणी है। साथ ही एआई के क्षेत्र में भारत की प्रगति उसकी महत्वाकांक्षा और दायित्व दोनों को दर्शाती है। मोदी की यह टिप्पणी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो- 2026' के उद्घाटन से पहले की। इसका आयोजन सोमवार से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के साथ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि एआई पर चर्चा करने के लिए दुनिया एक मंच पर आ रही है। भारत एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। मैं इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नेताओं, उद्योगपतियों, नवोन्मेषकों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी प्रेमियों का स्वागत करता हूं। उन्होंने कह...