देहरादून, दिसम्बर 15 -- पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन के पांचवें सत्र में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई के चलते साइबर अपराधों के तरीके अधिक आधुनिक और खतरनाक हो गए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए आपकी आवाज कॉपी की जा सकती है और डीपफेक वीडियो बनाए जा सकते हैं। इसलिए प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें। शनिवार को होटल में आयोजित 5वें सत्र के तीसरे दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम और मिसइन्फॉर्मेशन जैसे समसामयिक और गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी अंकुश मिश्रा ने साइबर क्राइम और साइबर सिक्योरिटी पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि घर बैठे भी साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.