प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज। शहर के एक अधिवक्ता की एआई से फर्जी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दस लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। कैंट पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को एसओजी टीम के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया। कीडगंज निवासी आरोपी सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि अधिवक्ता ने दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर एआई से महिला के साथ अर्धनग्न फोटो व वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल करने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। यह भी पढ़ें- फोटो वायरल करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज साथ ही आरोपी ने किसी लड़की द्वारा फर्जी बालात्कार के मुकदमा में फंसाने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आईटी एक्ट के तहत मु...