एआई से अश्लील फोटो बना मंगेतर को भेजे, टूटी शादी
झांसी, जून 13 -- झांसी। झासी में आर्टिफिशियाल इंटेलिजेंस (एआई) के दुरुपयोग का घिनौना मामला सामने आया है। हाल ही में सगाई के बाद पड़ोसी युवक ने युवती के एआई के जरिए अश्लील फोटो बनाकर मंगेतर को भेज दिए। जिससे उसकी शादी टूट गई। यह आरोप पीड़िता के पिता ने लगाए हैं। बताया कि वह बेटी को मारकर स्वयं खुदकुशी की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की शादी कुछ दिनों पहले एक युवक से तय की थी। बीती 7 जून को घर में ही गोद भराई (सगाई) की रस्म हुई। इसके बाद के दोनों परिवार बेहद खुश थे। पर, यह बात पड़ोस में रहने वाले अंश नामक युवक को ठीक नहीं लगी।
आरोप उसने सगाई के बाद 8 जून को इस्टाग्राम पर दामाद से संपर्क किया और बेटी के बारे में गलत बातें कहीं। साथ ही दामाद को धमकी दी कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.