औरैया, जुलाई 10 -- फर्जी लोन ऐप डाउनलोड कराकर लोगों का निजी डेटा चुराने, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तस्वीरों की अश्लील मॉर्फिंग कर ब्लैकमेल करने और देशभर में साइबर ठगी के नेटवर्क का संचालन करने वाले एक अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड साइबर अपराधी को औरैया साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 19 सिम कार्ड, पांच मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, दो डेबिट कार्ड और 1,840 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद सिम कार्डों से जुड़े मोबाइल नंबरों पर राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (एनसीआरपी) पर विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की 32 शिकायतें दर्ज मिली हैं। मामले का खुलासा शुक्रवार को कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा की मौजूदगी में किया। एसपी ने बताया कि साइबर थाना पुल...