नई दिल्ली, फरवरी 17 -- केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत में अगले दो से तीन वर्षों में एआई सेक्टर में 200 अरब डॉलर से अधिक का निवेश होगा। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 में मंगलवार को उन्होंने कहा कि देश में एआई और डीप टेक इकोसिस्टम में दुनिया भर की तमाम कंपनियों की काफी दिलचस्पी है। इसका लाभ भारत को मिलेगा। वैष्णव ने कहा कि दुनिया भर की रुचि न केवल भारत में एआई की बढ़त को लेकर है, बल्कि इसके जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने में भी है। भारत में निवेश एआई इकोसिस्टम के हर हिस्से में आ रहा है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एनर्जी लेयर तक शामिल हैं। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही एआई मिशन 2.0 लांच करेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य शोध, नवाचार और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर होगा। भारत की र...