नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने एक बार फिर इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी का आरोप है कि एआई समिट पूरी तरह विफल साबित हुई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा है कि सरकार की तरफ से आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ प्रचार का तमाशा बन गया है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की प्रतिभा और डाटा का उपयोग करने के बजाय, एआई समिट अव्यवस्थित तरीके से पीआर का तमाशा बन गया है। समिट में चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस इवेंट से सरकार ने देश की छवि को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। उन्होंने एआई को मजाक बनाकर रख दिया है। जबकि अपनी डाटा शक्ति पर हम विश्व के अगुआ बन सकते हैं। पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने भी कांग्रेस मुख्यालय में मीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.