नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सियासत गरमा गई है। दिल्ली भाजपा ने इसके विरोध में शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस को उन्हें रोकने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह कांग्रेस मुख्यालय से पहले रोकने में सफल रही। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर तुगलक थाने ले गई, जहां से उन्हें लगभग एक घंटे बाद छोड़ दिया था। प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस ने देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपमानित करने का प्रयास किया है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.