नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में 15 से 20 फरवरी तक इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नई दिल्ली क्षेत्र को सजाने-संवारने का कार्य किया जा रहा है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने शुक्रवार को कहा कि पूरे एनडीएमसी क्षेत्र में जी-20 सम्मेलन जैसी तैयारियां की जा रही हैं। इसमें पूरे क्षेत्र को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ ज्यादा खूबसूरत बनाने पर भी जोर है। चहल ने बताया कि एआई समिट में दुनियाभर से प्रतिनिधि आने वाले हैं। इसे देखते हुए राजधानी दिल्ली को विशेष तरह से सजाया जा रहा है, ताकि बाहर से आए मेहमानों को नई दिल्ली में एक नए तरह का अहसास हो। समिट के दौरान पांच हजार से ज्यादा सजावटी फूलों वाले गमले एनडीएमसी क्षेत्र में लगाए जाएंगे। फूलों की सजावट से 15 बोर्ड तैयार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.