हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी। एआई समिट का दुष्प्रचार करने के विरोध में बुधवार को बुद्ध पार्क में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई अंतरराष्ट्रीय समिट का कांग्रेस नेताओं ने दुष्प्रचार किया है। जिससे देश की गरिमा को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन करने वालों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, दर्जाधारी रेनू अधिकारी, कुमाऊं सहसंयोजक अलका जीना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, राशि जैन, आभा गोस्वामी, मुन्नी बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गुंजन सदाना, बसंती महरा, गंगा साह, रैनू टंडन, दीपा सनवाल, तरन्नुम खान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...