एआई समिट की पूर्वाभ्यास में दुमका के छात्रों ने दिखाए 16 नवाचारी मॉडल
दुमका, जून 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (प्लस टू जिला स्कूल दुमका) में मंगलवार को आगामी एआई समिट की तैयारियों के तहत एक भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा कुल 16 नवाचारी एवं तकनीक आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विज्ञान एवं नवाचार से संबंधित अपने-अपने मॉडल एवं परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, तकनीकी समझ एवं समस्या समाधान की क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.