एटा, फरवरी 8 -- एटा, एटा महोत्सव में रविवार को अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने पत्रकारिता के लिए एआई अवसर या खतरा विषय पर अपने अलग-अलग विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि एआई से हम जहां अपना काम बहुत कम समय में निपटा सकते हैं, वहीं एआई से कई प्रकार की मुसीबतों का भी सामना करना पड सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी नेता व चुनाव प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि एआई एक टूल है ये हम पर निर्भर करता है कि हम किस प्रकार से उसका उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी के इस दौर में हमे नित नये प्रयोगों के लिए तैयार रहना चाहिए। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि एआई में मानवीय संवेदनाओं का नितांत अभाव है, इसमें समाचार का डाटा तो हो सकता है परन्तु मानव मस्तिष्क की कल्पना का अभाव है। आगरा से आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.