नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले एआई वैश्विक शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम ने सफाई और सौंदर्यीकरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। नजफगढ़ जोन के उपायुक्त सुमित कुमार ने निगम अधिकारियों के साथ आईजीआई एयरपोर्ट और महिपालपुर वार्ड का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख स्थलों पर चौबीसों घंटे सफाई, सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव, मरम्मत व रंगाई के निर्देश दिए। एयरपोर्ट आसपास क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और अतिरिक्त सफाई के आदेश भी जारी किए गए हैं। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ रोजाना अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.