गोरखपुर, अगस्त 29 -- गुलरिहा/भटहट, हिटी। भटहट कस्बा निवासी मीना विश्वकर्मा से साइबर ठगों ने डिलीवरी ब्यॉय बनकर फोन किया। डायमंड ज्वेलरी के साथ प्रतिबंधित सामग्री मंगाने का आरोप लगाकर महिला को केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद व्हाट्सएप पर पुलिसकर्मियों का एआई जनरेटेड वीडियो भेजकर कार्रवाई से बचने के नाम पर 44 हजार रुपये ठग लिए। शुक्रवार सुबह अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को डिलीवरी व्वॉय बताया। महिला ने किसी तरह का ऑनलाइन ऑर्डर करने से इनकार किया तो आरोपी ने उनके नाम से डायमंड ज्वेलरी के साथ प्रतिबंधित सामग्री मंगाने की बात कही। इससे महिला घबरा गईं और फोन काट दिया। कुछ देर बाद 92 से शुरू होने वाले दूसरे नंबर से महिला के व्हाट्सएप पर पुलिसकर्मियों का एआई जनरेटेड वीडियो भेजा गया।वीडियो के जरिए महिला को कार्रवाई और गिरफ्तारी ...