प्रयागराज, अगस्त 22 -- यूनाइटेड यूनिवर्सिटी में डिजिटल, इनोवेटिव और सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए बिजनेस को नए नजरिए से रीइमैजिन करने विषय पर आयोजित दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से आयोजित सम्मेलन में 170 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। भारत के साथ अमेरिका, ईरान, मोरक्को और पुर्तगाल समेत कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ऑफ मार्केटिंग डॉ. संजय एस गौर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बिजनेस के सोचने और विकास के तरीके को नए सिरे से परिभाषित करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं से बदलते वैश्विक कारोबारी माहौल के अनुरूप नई तकनीकों को समझने और अपनी क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। प्रो. मनमोहन कृष्ण ने एआई, बिजनेस, मैनेजमेंट और भारतीय एवं ...