एआई वाली वर्दी पड़ी भारी, युवक गिरफ्तार
औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से पुलिस की वर्दी में अपनी तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने इसे पुलिस की छवि धूमिल करने और लोगों को भ्रमित करने का मामला मानते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की पुलिस यूनिफॉर्म में तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी। जांच में पता चला कि तस्वीर वास्तविक नहीं बल्कि एआई तकनीक की मदद से तैयार की गई थी। आरोप है कि इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर पुलिस विभाग की छवि प्रभावित करने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान फोटो प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.